{"_id":"5936fa484f1c1b96158b45ef","slug":"149677525519-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आने से पूर्व सर्तक स्वास्थ्य महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आने से पूर्व सर्तक स्वास्थ्य महकमा
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आने से पूर्व सतर्क हुआ स्वास्थ्य महकमा
शामली। सरकारी अस्पताल परिसर में आज डीएम ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन करेंगे। वह अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग किसी प्रकार की कोताही बरतना नहीं चाहता। सीएमओ के आदेश पर डीएम के अस्पताल में आने से ठीक एक दिन पूर्व सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया और कमियों को सुधारने के निर्देश दिए।
मंगलवार को सरकारी अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. जगमोहन की मौजूदगी में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू किया। मंगलवार को पीने का पानी नहीं मिला, अस्पताल प्रभारी के अनुसार टंकी की सफाई की जा रही थी। महिला रोग विशेषज्ञ के कमरे में वॉशवेशन में पानी नहीं मिला। इसके अलावा गैलरी में सफाई कम मिली, हालांकि कचरा मरीजों द्वारा फैलाया गया था। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद मरीजों को भी सफाई में सहयोग करने की अपील। डिलीवरी रूम का निरीक्षण किया तो पाया गया कि दो ऐसे जच्चा-बच्चा जिनको चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे, वह अस्पताल से चले गए। जिसके संबंध में स्टाफ नर्स ने बताया कि रोकने के बावजूद भी जच्चा-बच्चा के परिजन उनको ले गए। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया तो स्टाफ नर्स सहित दो अनपुस्थित मिले। जिसके संबंध में उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया।