{"_id":"5936fa474f1c1b02328b458c","slug":"149677525516-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से आफत में जान, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से आफत में जान, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से आफत में जान, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादात
शामली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों की जान पर आफत बन आई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बच्चे उल्टी और दस्त से परेशान हैं।
गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान अधिक होने तथा लू चलने के कारण लोगों को उल्टी-दस्त की परेशानी हो रही है। डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना उनकी उनकी ओपीडी में मरीजों की संख्या 350-400 तक पहुंच रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम सक्सेना का कहना है कि गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को उठानी पड़ रही है। रोजाना सौ से अधिक बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। बच्चों में भी नब्बे प्रतिशत उल्टी दस्त के हैं। डॉ. रामनिवास के पास भी ओपीडी में चार सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की भीड़ इस कदर है कि अस्पताल प्रभारी डॉ. जगमोहन भी रोजाना 200-300 मरीजों को देख रहे है।
अभी ओर बढ़ेगी मरीजों की संख्या
डॉक्टरों का कहना है कि अभी गर्मी पड़ रही है। जिस कारण रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन बारिश का मौसम बाकी है। अगले दो-तीन महीनों में बीमारियां बढ़ेंगी, जिसके चलते मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
कैसे हो गर्मी से बचाव
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम सक्सेना बताते है कि गर्मी से बच्चों को बचाना चाहिए। महिलाएं बच्चों को लेकर घर से बाहर दोपहर में कतई न निकले और अगर निकलना पड़े तो प्रयास करें कि बच्चों को अधिकाधिक छाया में रखे। समय-समय पर तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, ओआरएस आदि पिलाते रहना चाहिए। इसी तरह बड़ों को भी गर्मी से बचना चाहिए और यदि उल्टी दस्त हो जाते हैं, तो तत्काल चिकित्सक से अपना इलाज कराएं।
रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, गर्मी अधिक होने के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, अस्पताल में रोजना एक हजार से अधिक नए मरीज आ रहे हैं, सभी को जांच कर दवाईयां दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर उनको भर्ती भी किया जा रहा है - डा. जगमोहन सीएचसी प्रभारी।