{"_id":"59330a7d4f1c1b843e8b45e1","slug":"149651725614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में निकली श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में निकली श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा झूमे श्रद्धालु
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी की शोभायात्रा में बही भक्ति की धारा
शामली।
बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति के बैनरतले पांचवीं बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुकानदारों ने बालाजी शोभायात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया। भंडारा आयोजित करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले, जैन मोहल्ला नौकुआं रोड स्थित बाबा दयालदास मंदिर पर सुबह आठ बजे 108 दीप प्रज्वलित करके बाबा बालाजी महाराज को छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया गया। सुबह नौ बजे संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सवा क्विंटल लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा।
शनिवार को दोपहर दो बजे पांचवीं बालाजी जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा मेहंदीपुर धाम राजस्थान से आए महंत प्रेतराज सरकार गुरु महाराज धीरजपुरी जी गोस्वामी के सानिध्य में बाबा दयाल दास मंदिर से शुरू हुई। सुंदर- सुंदर झाकियों एवं बैंडबाजे एवं डीजे एवं फूलो से सजा बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के फव्वारा चौक से शुरू होकर शोभायात्रा विभिन्न स्थानों का चक्रमण करते हुए नौकुआ रोड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बाबा भोले शंकर, साईबाबा, गणेशजी, बजरंगबली, शिव-पार्वती की सुंदर झांकियां शामिल रही। शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, देहरादून, मेरठ के बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा का समापन महाआरती के साथ हुआ। जगह-जगह बाजारों में दुकानदारों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद बाबा दयाल दास मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान, विजय कौशिक, सुखचैन वालिया, सुनील गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के संस्थापक चंद्रकिरण,पंकज जिंदल के साथ अनिल संगल, ओमवीर राठी, नवीन संगल, राजीव, प्रवीण, दीपक, दिनेश सराफ, रविंद्र कुच्छल, बाल विक्रम सिंह, संजय जैन, संजय पंडित, मुन्नू लाल, सुरेश,शंकर बत्रा, धर्मवीर राठी, विनीत रामदेव, राकेश कुच्छल, समय सिंह, सुरेश, संदीप,पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।