{"_id":"609c17f28ebc3ed6dd50a8f7","slug":"1486-people-received-anti-coronation-vaccine-in-the-district-shamli-news-mrt538081912","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1486 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1486 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में चल रहे कोरोनारोधी वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में बुधवार को लक्ष्य के सापेक्ष 32.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 4600 के लक्ष्य के सापेक्ष 1486 लोगों को टीके लगाए गए।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में 30 बूथों पर टीकाकरण चल रहा है। बुधवार को सभी 30 बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 1486 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें 1093 लोगों को पहली डोज का और 393 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 32.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 158 वॉयल खर्च हुई हैं।
सीएमओ ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 62704 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 43.85 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 14366 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। उधर, कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को सीएचसी पर 40 लोगों को, पीएचसी कंडेला पर 35, पीएचसी डुंडुखेड़ा पर 30, पीएचसी ऊंचागांव पर 30 व पीएचसी भूरा पर 20 लोगों को टीके लगाए गए।