फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   148 BS-4 two wheelers will not register

बीएस-4 के 148 दुपहिया वाहनों का नहीं होगा पंजीकरण

Thu, 17 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
148 BS-4 two wheelers will not register
शामली। जनपद में बीएस-4 मानक के दुपहिया 148 वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग में नहीं हो सकेगा। इसके चलते इन वाहनों का संचालन अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन

बीएस-4 मानक वाले वाहनों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। कोरोना की वजह से अप्रैल माह में 10 दिन का समय पंजीकरण के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बाद भी कुछ लोगों ने 31 मार्च से पहले खरीदे गए बीएस-4 मानक वाले वाहनों का परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं कराया। तय समय सीमा निकलने के कारण अब इन वाहनों का परिवहन विभाग कार्यालय में पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने बताया कि जिले में 148 बीएस-4 मानक वाले दुपहिया वाहन ऐसे है, जिनका विभाग में पंजीकरण नहीं हुआ है। अब इनके पंजीकरण की समय सीमा निकल चुकी है, इसलिए अब इन वाहनों का पंजीकरण नहीं हो पाएगा। बिना पंजीकरण कराए इन वाहनों का सड़कों पर संचालन किया जाना अवैध माना जाएगा। जो वाहन बिना पंजीकरण के पकड़ में आएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed