फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1478 patients treated at 25 health centers

25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1478 मरीजों का इलाज

Sun, 17 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
1478 patients treated at 25 health centers
थानाभवन के हरड़ फतेहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में गर्भवती महिला को हरी सब? - फोटो : SHAMLI
शामली। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इस बार मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1478 मरीजों का उपचार किया गया। पिछली बार मेले में 910 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

कोरोना कम होने के बाद पिछले रविवार को 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया था। उस दिन 910 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया था। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि इस बार रविवार को जिले में 25 पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मेले में 1478 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इनमें 443 पुरुष, 768 महिलाएं और 267 बच्चों का उपचार किया गया। 64 पात्रों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में हरड़ फतेहपुर पीएचसी पर सबसे अधिक 172 मरीज पहुंचे। चौसाना पीएचसी पर 128 और फुगाना पीएचसी पर 104 मरीजों का उपचार हुआ। सबसे कम 24 मरीज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी पर पहुंचे। राजपुर छाजपुर पीएचसी पर 28 मरीजों ने उपचार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोग्य स्वास्थ्य मेले की स्थिति
पीएचसी : 25
चिकित्सक : 37
पैरा मेडिकल स्टाफ : 199
कुल मरीज : 1478
पुरुष : 443
महिला : 768
बच्चे : 267
गोल्डन कार्ड : 64

चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में भाग लेती आशाऐ व महिला स्वास्थ्यकर्मी

चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में भाग लेती आशाऐ व महिला स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली बरखंडी स्थित आरोग्य मेले में भाग लेती महिला चिकित्सक व बच्चे

शामली बरखंडी स्थित आरोग्य मेले में भाग लेती महिला चिकित्सक व बच्चे- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed