फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1471 patients got treatment in Chief Minister Arogya Melas

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1471 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 18 Mar 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
1471 patients got treatment in Chief Minister Arogya Melas
शामली बरखंडी अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में जांच करते चिकित्सक
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में 1471 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज रहे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 199 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में आए मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। आरोग्य मेले में मौसम बदलाव के कारण नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा आए। इसके अलावा त्वचा , पेट व जोड़ों के दर्द के मरीज भी आए। बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इसके अलावा मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों को उपचार दिया। उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे बार-बाद बदलाव की वजह से नजला, खांसी व बुखार के मरीज ज्यादा आए हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच भी की गई। आरोग्य मेले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1471 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 199 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed