फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Sun, 17 Feb 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
थानाभवन। भारतीय किसान संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती करने के साथ अपने उत्पाद तैयार कर आय को दो से तीन गुना करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कई राज्यों के साथ आसपास क्षेत्र के किसानों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने कहा कि आज प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार पूरे देश में हो रहा है। किसान जैविक खेती के जरिए जहां अपनी फसल के उत्पादन को बढ़ा रहा है, साथ ही भूमि की ताकत भी बढ़ रही है। ठाकुर धर्मपाल सिंह ने कहा कि जैविक खेती के साथ किसानों को अपनी आय बढ़ाने के स्रोत भी पैदा करने होंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों के किसान हल्दी का अचार, गुड़, सिरका, लेमन ग्रास, गोबर से बने गमले आदि वस्तुओं का उत्पादन कर खेती के साथ खेती से संबंधित व्यापार भी कर रहे हैं, इससे उनकी आय में दो से तीन गुना तक की वृद्धि हो रही है। यदि सभी किसान इसी तरह से जैविक खेती कर आगे बढ़े तो शीघ्र देश का पूरा किसान वर्ग संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हरित क्रांति और रासायनिक खेती के दुष्परिणाम के रूप में जल और मिट्टी में जानलेवा प्रदूषण बढ़ रहा है। इस प्रदूषण के बढ़ने से कैंसर जैसी बीमारियां जन्म ले रही हैं। इसलिए जैविक खेती के लिए पूरे देश में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। बताया कि जैविक खेती करने में रासायनिक खेती से काफी कम लागत आती है और पैदावार भी अधिक होती है। मौके पर संघ के सोहनपाल, संजय राणा, धीरज राणा, ठाकुर धर्मपाल सिंह, विनोद पुंडीर, वीरेंद्र सिंह आदि काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed