{"_id":"5c4df3a5bdec22105574e21e","slug":"141548612517-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंगोत्सव में उमड़े हजारों स्वयं सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंगोत्सव में उमड़े हजारों स्वयं सेवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं का उमंगोत्सव आयोजित किया गया। इसमें संघ के मेरठ प्रांत के सह संपर्क प्रमुख वेदपाल ने कहा कि संघ का स्वयं सेवक पहले देश और बाद में परिवार की सोच रखता है।
रविवार को जसाला गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित उमंगोत्सव में मेरठ प्रांत के सह संपर्क प्रमुख वेदपाल ने कहा कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई। संघ तब से ही देश सेवा के कार्य में जुटा है। देश में चाहे कोई भी आपदा आए, उसमें संघ का स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर सेवा के कार्य करता है। मौजूदा दौर में संघ के विविध संगठन अनेकों क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जनपद के 67 स्थानों से आए संघ कार्यकर्ताओं ने शाखा लगाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवती प्रसाद और संचालन जिला कार्यवाह रविंद्र ने किया। इस दौरान विभाग कार्यवाह प्रमोद, जिला प्रचारक क्रांति कुमार, सुभाष, अश्वनी, श्रीपाल, डॉक्टर युद्धवीर, सतीश, अजय पंवार, नीरज उपाध्याय, सुबोध भारतीय, संदीप कुमार, डॉक्टर विकास पंवार, पुनीत द्विवेदी, जयदेव संगल, कवींद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।