{"_id":"5ba7da25867a557e84649b79","slug":"141537727013-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना रोड स्थित जेजे फार्म में श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया। उससे पूर्व हनुमान धाम से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बैंडबाजे के साथ श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रही थीं। कथा के प्रथम दिन संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कई प्रसंग सुनाए।
रविवार सुबह मंदिर हनुमान धाम स्थित श्रीराम दरबार से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके लिए हवन यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलशयात्रा वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक और विजय चौक से होकर कैराना रोड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना बंसल, अतुल बंसल, राजीव मलिक, मुकेश गर्ग, मुकेश संगल, निखिल बंसल, अखिल बंसल, रोबिन गर्ग, चरत बंसल, सपन मित्तल, ओमप्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, कथा स्थल पर पहले दिन संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने श्रीराम कथा शुरू करते हुए जय श्रीराम का जयघोष कराया। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि श्रीराम कथा 30 सितंबर तक चलेगी।