{"_id":"5ba7d948867a557fff730a4b","slug":"141537726792-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हाड़ी पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़, मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हाड़ी पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़, मांगी मन्नतें
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्हाड़ी पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़, मांगी मन्नतें
चौसाना। चौसाना क्षेत्र के गांव पठानपुरा स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी है, जिस पर प्रत्येक वर्ष भाद्रपद चौदस के दिन मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को म्हाड़ी पर हवन के पश्चात मेले का आयोजन हुआ। गोगा महाराज का झंडा, छड़ी दोपहर के समय कस्बे के मुख्य मार्ग से पहुंचकर स्थापित हुई। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दोपहर से ही कतारों में लगकर जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर निशान व प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख शांति की कामना की। मेले में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा व जमकर खरीददारी की। हवन में जनेश्वर प्रजापत, धर्मबीर, मनोज गिरि, कंवरपाल शर्मा, रवि, सतीश सैनी, सुभम सैनी, साधुराम सैनी आदि मौजूद रहे।