{"_id":"5b75ce3942c792155450587e","slug":"141534447161-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री, जिले के नोडल अफसर ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री, जिले के नोडल अफसर ने किया पौधरोपण
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के गन्ना राज्य विकास मंत्री सुरेश राणा, जिले के नोडल अधिकारी व उच्च शिक्षा के विशेष सचिव नरेंद्र शंकर पांडे और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने नवनिर्मित विकास भवन में पौधरोपण किया। इसके अलावा कलक्ट्रेट भवन में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पलटूराम को शाल उठाकर सम्मानित किया।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। देश के विकास हेतु उनके मार्ग पर चलने की अपील की। विकास भवन के सामने स्मृति वन में एक-एक पौधा लगाया। मौके पर ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास, डीपीआरओ अरुण अत्री, डीआरडी के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल मौजूद रहे। इसके अलावा नवनिर्मित विकास भवन में प्रदेश के गन्ना औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुुुरेश राणा ने पौधारोपण किया। मौके पर महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, एडीएम केबी सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर राजेश कुमार ने नई कलक्ट्रेट विभाग भवन में वृक्षारोपण किया है। उधर शहर के वर्मा मार्केट में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में शाखा प्रभारी, नरदेव सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक अशोक आर्य ने विकास अधिकारी व अन्य लोगों को बैज लगाकर व पटका उढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर एलआईसी के अभिकर्ता विकास धीमान, अरुण कुमार, अंकित, राम कुमार, सत्तार अली मौजूद रहे।