{"_id":"5b672bfd4f1c1ba43e8b5580","slug":"141533488125-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ामली के दो नेताओं को भाजपा ने दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ामली के दो नेताओं को भाजपा ने दी जिम्मेदारी
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के दो नेताओं को भाजपा ने दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्पों में संयोजक और सहसंयोजक बनाए हैं, जिनमें शामली जिले के भी दो नेताओं को जगह दी गई है। इनमें शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल को ट्रस्ट समन्वय विभाग का सहसंयोजक बनाया है, तो प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रामजीलाल कश्यप को मछुआरा प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। दोनों ही पदाधिकारियों को पश्चिम क्षेत्र दिया गया है। इन दोनों मनोनयन के साथ ही पूर्व में क्षेत्रीय संगठन और अन्य पदों पर शामली के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने से साफ है कि पार्टी संगठन शामली जिले को पूरी तवज्जो दे रहा है।
सीडीओ रेनू तिवारी का हुआ तबादला
शामली। शासन ने रविवार को बड़ी संख्या में पीसीएस और आईएएस अफसरों का तबादला किया। उनमें शामली की मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी का भी तबादला किया गया है। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। हालांकि उनके स्थान पर अभी शामली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।