{"_id":"5b54d0924f1c1b466d8b6534","slug":"141532285074-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ शक्ति का यही पैगाम, एक पेड़ शहीदों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ शक्ति का यही पैगाम, एक पेड़ शहीदों के नाम
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होगा पौधरोपण
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 23 हजार महिलाएं एक -एक फलदार पेड़ लगाएंगी। सोमवार से लेकर बुधवार को सीडीओ, स्वत: रोजगार के उपायुक्त व परियोजना निदेशक जिला समन्वय समिति की बैठक बुलाकर मातृ शक्ति का यही पैगाम, एक पेड़ शहीदों के नाम कार्ययोजना को सफल बनाऐंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 23 हजार स्वयं सहायता समूह काम कर रही हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का क्रियान्वयन ग्राम्य विकास की संस्था द्वारा संचालित है। जारी कार्ययोजना के अनुसार एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन एवं उद्यान विभाग , बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त श्रम मनरेगा, स्वत: रोजगार व परियोजना निदेशक आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबसे पहले जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठित करके बैठक आयोजित जाएगी। समिति की अध्यक्ष सीडीओ अध्यक्ष, स्वत रोजगार परियोजना निदेशक सदस्य सचिव, जिलाउद्यान अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, श्रम मनरेगा उपायुक्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी बीडीओ, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सदस्य बनाए गए हैं। मिशन के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने बताया कि जिले में 23 हजार सहायता समूह की महिलाएं प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन के आसपास की भूमि, ग्राम पंचायत की परती भूमि, स्थानीय लिंक रोड पर एक एक पेड़ लगाएंगी। 23 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक जिला समन्वय समिति की बैठक सीडीओ, उपायुक्त स्वत रोजगार परियोजना निदेशक लेंगे। 26 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक बीडीओ ब्लाक समन्वय समिति की बैठक लेंगे । 31 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक बीएसए व स्वत: रोजगार के उपायुक्त व परियोजना निदेशक ग्राम स्तर व ग्राम संगठन स्तरों पर समूहों व स्कूल प्रतिनिधियों की बैठक करेंगे।