{"_id":"5b118d1c4f1c1bb06e8b5b77","slug":"141527876892-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तीसरे दिन सर्वर ने बढ़ाई टेंशन, ग्राहकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तीसरे दिन सर्वर ने बढ़ाई टेंशन, ग्राहकों ने किया हंगामा
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पिछले दो दिन से लोग बैंकों की हड़ताल के चलते परेशान थे। तीसरे दिन शुक्रवार को जब बैंक खुले तो सर्वर ठप हो गया। जिसके चलते लेनदेन नहीं हो सका और ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जनपद में पिछले दो दिनों से सभी बैंककर्मी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। जिस कारण दो दिन तक कोई लेनदेन नहीं हो सका। एटीएम भी बंद रहने से दो दिन तक कैश के लिए ग्राहक परेशान रहे। वहीं, शुक्रवार को बैंक तो खुले, लेकिन वह ग्राहकों को तीसरे दिन भी कैश नहीं दे सके। बैंकों में सुबह से ही पूरी भीड़ रही। मार्श गंज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक और वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक में सर्वर खराब रहने के चलते कोई लेनदेन नहीं हो सका। जिस कारण बैंक में पहुंचे ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा किया। ग्राहक बाहर बैठकर ही सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन पांच बजे तक भी सर्वर ठीक नहीं हो सका। जिसके चलते तीसरे दिन भी ग्राहकों को बिना कैश के ही वापस लौटना पड़ा। वहीं ज्यादातर बैंकों के एटीएम भी खराब व बंद रहे। जिस कारण ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान राहुल, सुखबीर, अमित, कासिम, सुखबीरी, सरिता, राहुल आदि मौजूद रहे।