फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एडीजी और डीआईजी ने की अफसरों संग मीटिंग

एडीजी और डीआईजी ने की अफसरों संग मीटिंग

Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एडीजी और डीआईजी ने की अफसरों संग मीटिंग
एडीजी और डीआईजी ने की अफसरों के साथ मंत्रणा
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी गंभीर है। इसी के चलते अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और डीआईजी सहारनपुर शरद सचान ने रविवार शाम को शामली में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की। मतदान के दौरान होने वाले सुरक्षा इंतजामों पर बारीकी से जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि मतदान के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान मुस्तैद रहेंगे तथा लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतदान के दौरान यदि कोई व्यक्ति बेवजह का विवाद कर बवाल करने की कोशिश करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए।

- गांवों में देर रात तक चली जोड़ तोड़
शामली। उपचुनाव को लेकर रविवार देर रात तक गांवों में जोड़ तोड़ की राजनीति चलती रही। गांवों में प्रत्याशियों के अलग अलग गुट बन गए हैं, जिससे कई गांवों में टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। खासकर शामली और कांधला क्षेत्र के गांवों में यही स्थिति बनी हुई हैं। रविवार को ही कांधला क्षेत्र के दो गांवों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को लेकर पंचायतें हुईं, जिनमें हल्का विवाद भी हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए विवाद बढ़ने नहीं दिया। उधर, राजनीतिक दलों के लोग आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। रालोद के एक नेता का आरोप है कि पुलिस की तरफ से लोगों को धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed