{"_id":"5ae366c94f1c1b360b8b6ef8","slug":"141524852425-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री साई धाम पर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि- विधान से संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री साई धाम पर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि- विधान से संपन्न
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सहारनपुर रोड स्थित श्री साईं धाम में विधि-विधान से साईंबाबा, शिव परिवार, हनुमान, दुर्गा, राधा-कृष्ण, नवग्रहों समेत कई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गईं। आरती के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करके मनोकामना मांगी। इस मौके पर विशाल भंडारे आयोजन किया गया।
शुक्रवार सुबह चार बजे से लेकर पांच बजे तक आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा समेत 29 विद्वान पंडितों द्वारा सानिध्य में 16 यजमानों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। श्री साईं, शिव परिवार, श्रीदुर्गा, हनुमान, राधा कृष्ण, नवग्रह समेत 25 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। सुबह नौ बजे के लगभग श्री साईं प्रतिमा के समक्ष मंदिर परिसर में यज्ञवेदी में मौजूद यजमानों को हवन-यज्ञ में यजमानों ने विधि-विधान से यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में श्री साईं की परिक्रमा करके व माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मौके पर हजारों श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। श्री साईं धाम मंदिर कमेटी के मास्टर ज्ञानप्रकाश मित्तल, अजय संगल, भूपेंद्र मलिक, डाक्टर विपिन कौशिक, विजय कौशिक, संजीव, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, अशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे।