{"_id":"5acbb8c54f1c1b051d8b58cd","slug":"141523300549-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार जून तक चलेगा चीनी मिलो का गन्ना पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार जून तक चलेगा चीनी मिलो का गन्ना पेराई सत्र
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार जून तक चलेगा चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र
शामली। जिले मे गन्ने की रिकार्ड तोड़ उपज होने से इस बार चीनी मिलें जून माह तक चल सकेंगी। जिले के गन्ना विभाग के रिकार्ड के मुताबिक 71 लाख क्विंटल गन्ना किसानों का खेतों में खड़ा हुआ है। जिले की चीनी मिलें 71 लाख क्विंटल गन्ने की पेेेराई 50 दिन के बाद तक करा पाएंगे।
इस बार जिले में शामली- थानाभवन, ऊन चीनी मिले हैं। पिछले साल चीनी मिलें दो करोड़ 23 लाख गन्ने की पेराई करके अपना पेराई सत्र समाप्त किया था। आठ अप्रैल तक जिले की चीनी मिलें दो करोड़ 80 लाख क्विंटल किसानों के गन्ने की पेराई कर चुकी है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा गन्ने की रिकार्ड तोड़ पैदावार हुई है। गन्ना विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिल को मिलाकर 71 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है, जिसमें शामली चीनी मिल पर 30 लाख क्विंटल गन्ना, ऊन चीनी मिल के पास 11 लाख क्विंटल गन्ना, थानाभवन चीनी मिल के पास 35 लाख क्विंटल शामिल है। गन्ना विभाग के अनुसार सभी चीनी मिले एक लाख 73 हजार क्विंटल से लेकर एक लाख 75 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करती है। सभी चीनी मिलें 45 दिन से लेकर 50 दिन में अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त करेगी। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अब तक चीनी मिलें 58 लाख क्विंटल से अधिक पेराई कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि खेतों मे खड़ा गन्ना खत्म होने के बाद जिले की चीनी मिले अपना पेराई सत्र समाप्त करेगी।
चीनी मिल पेराई क्षमता क्विंटल प्रतिदिन खेतों में खड़े गन्ने का का अनुमानित सर्वे
1---शामली- 50 से लेकर 52 हजार क्विंटल -- 30 लाख क्विंटल गन्ना।
2- ऊन ---- 30 से लेकर 35 हजार क्विंटल ------- 11 लाख क्विंटल गन्ना।
3- थानाभवन ---- 75 हजार से लेकर 80 हजार क्विंटल---- 35 लाख क्विंटल गन्ना ।