{"_id":"5aad5cd84f1c1baa758b5f76","slug":"141521310936-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगा मूल्यांकन कार्य: डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगा मूल्यांकन कार्य: डीआईओएस
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा। 15 दिन तक मूल्यांकन कार्य चलेगा, जिसके लिए शनिवार को परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि मूल्यांकन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
शनिवार को शामली में आरके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर बैठक हुई। जिसमें कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, नियंत्रक, पर्यवेक्षक व उप नियंत्रक द्वारा सभी परीक्षकों को मूल्यांकन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मूल्यांकन 22 कमरों में चलेगा। जिसमें इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर व वाराणसी की करीब एक लाख 89 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। करीब 315 परीक्षक लगाएं गए है। कोई भी परीक्षक कमरे में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेगा। सभी कमरों में सीसीटीवी की निगरानी में ही मूल्यांकन कार्य चलेगा। अंकों के जोड़ पर विशेष ध्यान रखें और व्हाइटनर का इस्तेमाल नहीं होगा। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने सभी उप प्रधान परीक्षकों को अवार्ड ब्लैंक समय के अंतर्गत जमा करने, मूल्यांकन कार्य न्यायपूर्ण करने के साथ ही बोर्ड ने नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एक परीक्षक द्वारा एक दिन में हाईस्कूल की 50 उत्तर पुस्तिका और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन में परीक्षक एक दिन में 40 उत्तर पुस्तिका को चेक करेेंगे। वहीं सभी 90 प्रतिशत से ऊपर वाली उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी उप नियंत्रक को दी जाएगी।
उपनियंत्रक प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर एक लाख 89 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिसमें हाईस्कूल की एक लाख और इंटर की 89 हजार होगी। मूल्यांकन में 315 परीक्षक लगाए है, इनमें इंटर के लिए 170 और हाईस्कूल कॉपियों के लिए 265 परीक्षक लगाए गए हैं। वहीं, 49 उप प्रधान परीक्षक बनाएं है। जिसमें 21 इंटर में और 28 हाईस्कूल में बनाए है। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए चार कोठार बनाएं गए हैं। जिनमें अभी तक हाईस्कूल की 91 हजार 643 उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी है। वहीं इंटर की 41 हजार 917 उत्तर पुस्तिकाएं आई है। बची हुई उत्तर पुस्तिकाएं भी आ जाएंगी। सभी को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए है। रविवार से सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं आ जाएंगी और मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।