{"_id":"5a81df8f4f1c1b28428b4ec7","slug":"141518460815-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का जन्मदिन मनाया
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र ने केक काटकर पदाधिकारियों को खिलाया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा ही किसान और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों का हर स्तर से शोषण कर रही है। सरकार किसानों को न तो उनकी फसलों का वाजिब दाम दिला पा रही है और न ही समय पर गन्ना मूल्य भुगतान हो रहा है। इस कारण प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने सभी को जाति धर्म के चक्रव्यूह से निकलकर एकजुट होकर रालोद को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सुरेंद्र गंदेवड़ा, बिजेंद्र मलिक, अनवार चौधरी, रजनीश कोरी, सुनील मलिक, देवानंद, मुबारक अली, सोहनपाल, आशुतोष पंवार, विशाल, अशोक, बोबी, पप्पू भनेड़ा, ऋषिराज राझड़, सर्वेश, गुलाब सिंह, विकास धीमान, सुनील मलिक, रजनीश कोरी आदि मौजूद रहे।