फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिकाध्यक्ष ने गैर हाजिर कर्मचारियो से मांगा स्पष्टीकरण

पालिकाध्यक्ष ने गैर हाजिर कर्मचारियो से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 09 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने गैर हाजिर कर्मचारियो से मांगा स्पष्टीकरण
पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों के निर्धारित समय पर न पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
कस्बा कांधला के कुछ लोगों ने पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन से शिकायतें की थीं कि पालिका में कर्मचारी नहीं मिलते हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने पालिका परिसर पहुंचकर इसकी स्वयं जांच की। पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण में पाया कि कई कर्मचारी पालिका में समय से नहीं आए। चेयरमैन द्वारा ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन का कहना है कि कई दिनों से नगर पालिका के कर्मचारियों की पालिका से गायब रहने की शिकायत मिल रहीं थी। जांच में शिकायत सही पाए ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed