{"_id":"5a53c0cf4f1c1b32198b5b9c","slug":"141515438287-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना घटतौली के मामले में सांसद से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना घटतौली के मामले में सांसद से मिले किसान
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना घटतौली के मामले में सांसद से मिले किसान
कैराना। किसानों ने शुगर मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर कार्यरत लिपिकों पर गन्ना तौल में घटतौली का आरोप लगाते हुए सांसद हुकुम सिंह से मुलाकात की। किसानों ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सोमवार को गांव बुच्चाखेड़ी के किसान करतार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मायापुर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर सांसद हुकुम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गांव बुच्चाखेड़ी, झाड़खेड़ी व तितरवाड़ा में शामली शुगर मिल के अलावा थानाभवन, तितावी व ऊन शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र स्थित हैं। आरोप है कि कुछ गन्ना माफिया द्वारा केंद्रों पर धांधलेबाजी की जा रही है। हरियाणा आदि से गन्ना खरीद किया जा रहा है, जिस कारण तीनों गांवों के किसानों की पर्चियां भी कम आ रही है। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्रों पर कार्यरत लिपिकों पर साज करके तौल में घटतौली भी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बाहर के गन्ना नहीं लेने तथा घटतौली रोकने की मांग की। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई। सांसद ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं, किसानों ने गन्ना आयुक्त, सहायक गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना मंत्री उप्र आदि को भी शिकायती पत्र की प्रतिलिपि भेजकर किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। इस दौरान अनिल बैंसला एडवोकेट, नाथीराम, धर्मपाल मास्टर, विनोद, संजीव, नवाब सिंह, बालेंद्र, जयप्रकाश, गुलाब मास्टर, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।