फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस के साथ आरएएफ ने किया पैदल मार्च

पुलिस के साथ आरएएफ ने किया पैदल मार्च

Sat, 30 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ आरएएफ ने किया पैदल मार्च
पुलिस के साथ आरएएफ ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। पुलिस ने आरएएफ (रेपिड एक्शन फोर्स) के जवानों के साथ कस्बा थानाभवन के साथ ही क्षेत्र के गांवों में पैदल मार्च किया। बड़ी संख्या में पुलिस और आरएएफ के जवानों की सक्रियता से लोगों में हैरानी बनी रही।
शनिवार को आरएएफ 108 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अश्वनी कुमार सिंह की अगुवाई में आरएएफ के जवान थानाभवन पहुंचे। आरएएफ के 41 जवानों के अलावा थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कस्बे के घास मंडी चौक बाजार, ईदगाह, लाल मस्जिद, आजाद रोड, दिल्ली सहारनपुर रोड और क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पैदल मार्च में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, जलालाबाद चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी, एसआई लविंग त्यागी, एसआई अनिल कुमार, एसआई, दिग्विजय यादव के अलावा अनुज, धीरेंद्र, जितेंद्र और यशवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीटा
थानाभवन। बाइक में साइड लगने पर लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। ट्रक चालक को पुलिस थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
क्षेत्र के गांव हिंड निवासी मोहम्मद फारुक अपनी पत्नी के साथ शनिवार सुबह गांव से बाइक पर थानाभवन आ रहा था। हिंड पुलिया के निकट पीछे से आए ट्रक चालक ने उन्हें साइड मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ट्रक चालक बाबू निवासी लिसाढ़ को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक को थाने ले आई। देर शाम ट्रक चालक ने माफी मांग ली, जिसके चलते दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed