{"_id":"5a2444494f1c1b76678bf33c","slug":"141512326217-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल हाइवे पर हुई कई दुर्घटनाएं, एक महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल हाइवे पर हुई कई दुर्घटनाएं, एक महिला सहित चार घायल
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में महिला सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना।
करनाल हाईवे पर दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर अवस्था के चलते घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रविवार सायं मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पटनी में राजेंद्र, राजकुमार, प्रताप निवासी गांव गोदर थाना निसंग जिला करनाल बाइक से मुजफ्फरनगर शादी में जा रहे थे। पटनी में सामने से आई गन्ने की ट्रॉली से टक्कर लगने पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया की तीनों ने शराब पी हुई थी। तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर करने पर वहां आए परिजन उन्हें करनाल ले गए हैं। वहीं, जगपाल निवासी काका नगर शामली बाइक पर लक्ष्मणपुरा से वापस शामली लौट रहा था। हाईवे पर गुरुद्वारे के निकट तेज गति से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे शामली रेफर कर दिया गया। रेखा पत्नी सुरेश निवासी गांव जमालपुर घर के सामने सड़क पार कर रही थी। कैराना की ओर से आए बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।