फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घिनौनी मानसिकता वालों को कानून का अहसास कराए पुलिस- सांसद

घिनौनी मानसिकता वालों को कानून का अहसास कराए पुलिस- सांसद

Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
घिनौनी मानसिकता वालों को कानून का अहसास कराए पुलिस- सांसद
शामली।
विज्ञापन

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने किशोरी से गैंगरेप प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि घिनौनी मानसिकता वालों को पुलिस कानून का अहसास कराए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि जैसा पाकिस्तान में होता है, वैसा हिंदुस्तान में नहीं होने देंगे।
शनिवार को हनुमान टीला स्थित अग्रसेन भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में किशोरी के साथ गैंगरेप प्रकरण में आरोपियों को रासुका में निरुद्ध करने की मांग उठी। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की गई। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि ऐसी हरकतें घिनौनी मानसिकता का परिचायक हैं। या तो पुलिस प्रशासन ऐसे कुकृत्य करने वालों को सबक सिखाए और कानून का अहसास कराए, अन्यथा हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी के राज में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी धर्म निरपेक्षता से ज्यादा तथ्यों पर गौर करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि धर्म निरपेक्षता के चक्कर में पीड़ितों के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी जाए। कटाक्ष करते हुए कहा कि जाति विशेष के युवकों द्वारा ही ऐसी घटनाएं बार बार की जाती रही हैं, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

वहीं, शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के लिए भाजपा पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है। साथ ही पीड़ित परिवार को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। इस दौरान राजन बत्रा, मनोज शर्मा, हरवीर मलिक, घनश्याम पारचा, उपेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, विशेष सरोहा, गुरलाल सिंह, कंवरबीर कांबोज, अजय संगल, दिनेश पाठक, सोमदत्त गहलौत, प्रदीप मायूस, संदीप नामदेव, कृष्ण मित्तल, योगेंद्र सिंह प्रधान, शशि अरोरा, सोनिया नामदेव, अनीता बंसल, यशपाल पंवार, सुखचैन वालिया, हरीश धवन, नरेश सैनी, रणवीर राझड़, अमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग --
बैठक के दौरान भाजपाइयों और अन्य लोगों ने गैंगरेप के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कराने की मांग की। बैठक में पहुंचे सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पुलिस कार्रवाई के बारे में बताया। साथ ही लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई कराई जाएगी।
--- गिरफ्तार कर लिए तीनों आरोपी
शामली। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी रिहान उर्फ बिलाल पुत्र रोशन, नाशिक पुत्र वकील और शादाब पुत्र रहीस निवासी झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा। हालांकि पीड़िता को अगवा करने के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक को अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।
क्या है मामला
शामली शहर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग लड़की का दो सितंबर को दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण कर लिया था। हरियाणा के पानीपत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। इतना ही नहीं पीड़िता के शरीर पर गहरे जख्म भी बना दिए गए। फिर छह सितंबर को उसे शामली में करनाल रोड पर डिग्री कॉलेज के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मामले में झिंझाना निवासी रिहान उर्फ बिलाल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी थी हान उर्फ बिलाल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी हान उर्फ बिलाल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी थी ई थी है।

क्या है मामला
शामली शहर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग लड़की का दो सितंबर को दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण कर लिया था। हरियाणा के पानीपत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। इतना ही नहीं पीड़िता के शरीर पर गहरे जख्म भी बना दिए गए। फिर छह सितंबर को उसे शामली में करनाल रोड पर डिग्री कॉलेज के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मामले में झिंझाना निवासी रिहान उर्फ बिलाल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed