फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   14 lakhs English liquor caught in checking

चेकिंग में 14 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
14 lakhs English liquor caught in checking
कैराना पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान 14 लाख की शराब के साथ पकडे गये आरोपी - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। पुलिस ने यमुना पुल के पास मुठभेड़ के दौरान हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 14 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। मौके से तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह सवा आठ बजे कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा के निर्देशन में पुलिस यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी। पानीपत की ओर से आ रहे कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। कैंटर में बैठे दूसरे युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की दूसरी टीम ने कैंटर की घेराबंदी कर ली और कूदकर भाग रहे तीन तस्करों को पकड़ लिया जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर पीछे से खोलकर देखा तो वो वह खाली था। पुलिस ने कैंटर के अंदर घुसकर लोहे की चादर हटाई तो गोपनीय केबिन मिला। उसमें 250 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू की बरामद की। शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने 10 लीटर रेक्टीफाइड व एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से जॉनी उर्फ शुभम निवासी काबड़ी थाना माडल टाउन पानीपत, नवीन निवासी गांव केहावर थाना साफला जनपद रोहतक हरियाणा व मनोज निवासी हाथी करौदा थाना बाबरी जिला शामली तथा हाल निवासी काबडी रोड अर्जुन नगर पानीपत को गिरफ्तार किया जबकि चौथा आरोपी अमित निवासी काबडी थाना माडल टाउन पानीपत फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों तस्करों का चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह शराब बिहार लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कैराना। रविवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव खुरगान में अड्डे के पास से मुंशाद निवासी खुरगान को नौ लीटर कच्ची शराब व चार लीटर रेक्टीफाइड के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed