फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   14 cycles will be in their full counting

14 चक्रों में होगी ऊन की पूरी मतगणना

Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
14 cycles will be in their full counting
शामली। ऊन ब्लॉक की सबसे लंबी मतगणना होगी। इस ब्लॉक क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य निर्वाचित होंगे। उधर, थानाभवन ब्लॉक की मतगणना लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के 16 कमरों में संपन्न होगी।
विज्ञापन


ऊन ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना में 13 दिसंबर को संपन्न होगी। मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 14 कमरों में गिनती कराई जाएगी। प्रथम चक्र में उल्हेनी, सूबरी, मछरौली, खानपुर जाटान, केरटू, सींगरा, याहियापुर की मतगणना होगी। द्वितीय चक्र में बझेड़ी, भमेडी शाहपुर, ढिंढाली, खेड़ाभाऊ, गागौर, रंगाना की गिनती होगी। तृतीय चक्र में भाटू, आकापुर फूसगढ़, दुल्लाखेडी, हथछौया की मतगणना कराई जाएगी। चतुर्थ चक्र में सांपला, मुंडेट खादर, पिंड़ौरा जहांगीरपुर की गिनती होगी। पांचवें चक्र में खेड़की, हसनपुर, पेलखा, ताना और राझड की मतगणना होगी।
विज्ञापन


छठे चक्र में कमालपुर, गुज्जरपुर, उदपुर, बिडौली, कालामाजरा, नाई नंगला सकौती, म्यान कस्बा और भड़ी मुस्ताफाबाद की गिनती होगी। सातवें चक्र में नाई नंगला नवीन, लब्बा दाऊदपुर, पांथुपुरा, खेड़ी खुशनाम, बसी चुंधियारी, गढ़ी हसनपुर, दथेड़ा और श्यामली शामला की गिनती होगी। आठवें चक्र में सिकंदरपुर, दरगाहपुर, अंबेहटा रिदान, पुरमाफी और नोनांगली की मतगणना कराई जाएगी। नौ वे चक्र में पीरखेड़ा, रजाकनगर, जमालपुर और मालेंडी, 10 वे चक्र में बीना माजरा और टपराना, 11 वे चक्र में गंगारामपुर और चौसाना की मतगणना कराई जाए। 12 वे चक्र में भोगी माजरा, चौसाना जदीद, हरसाना, खोड़समा, बल्ला माजरा, जिजौला और टोडा की गिनती होगी। 13 वे चक्र में डोगपुरा, तिसंग, वेदखेड़ी, मंसूरा और खोदरी फतेहपुर की मतगणना होगी। 14 वे चक्र में जैनपुर छतैला, कबीरपुर अहतमाली, युसूफपुर उर्फ चौतरा, बीबीपुर जलालाबाद और पटनी परतापुर की मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थानाभवन ब्लॉक की मतगणना लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के 16 कमरों में संपन्न होगी। एक कमरे में तीन टेबिल लगाई जाएंगी। सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि मतों की गिनती के लिए 16 कमरों में 48 टेबिल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार-चार मतगणना कर्मी और एक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चक्र में भंदौड़ा, महावतपुर, बाबरी, गुराना, जसाना उर्फ मस्तगढ़, मोर माजरा, सोंता रसूलपुर, उस्मानपुर, हसनपुर लुहारी, ख्यावड़ी, निरालसी उर्फ कादरगढ़, मारुखेड़ी, अहमदपुर, दभेड़ी, जानीपुर और जाफरपुर की मतगणना होगी।

दूसरे चक्र में बंतीखेड़ा, कैड़ी, खेड़ा गदाई, काजीपुरा, तितारसी, नौजल नौजली, हरड़ फतेहपुर, दखौड़ी जमालपुर, भैंसाली इस्लामपुर, मुल्लापुर, चंदेनामाल, जलालाबाद देहात, गढ़ी अब्दुल्ला खां, मानकपुर की मतगणना होगी। तीसरे चक्र में मादलपुर, यारपुर, हिंड, नागल इस्माइलपुर, कुतुबगढ़, अंबेहटा याकूबपुर, खानपुर, पल्ठेडी की मतगणना होगी। चौथे चरण में कैल शिकारपुर, गोगवान जलालपुर, अहाता गौंसगढ़, थानाभवन देहात, मनट मंटी, भनेड़ा उद्दा, गंदेवड़ा की मतगणना होगी। इसी तरह पांचवें चक्र में बुंटा, हिरनवाडा, उमरपुर अलीपुर खुर्द, सोहजनी उमरपुर की मतगणना कराई जाएगी।


आठ किमी दायरे में नहीं बिकेगी शराब
शामली। पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी। मतगणना स्थल के आठ किमी क्षेत्र में शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है। इस दौरान आबकारी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए मतगणना स्थलों के आठ किमी के दायरे में आबकारी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान शराब, भांग व बीयर आदि की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed