फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13639 people got anti-coronavirus vaccines in mega camp

मेगा कैंप में 13639 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Tue, 05 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
13639 people got anti-coronavirus vaccines in mega camp
शामली जिला अस्पताल में टीका लगाती महिला चिकित्सक - फोटो : SHAMLI
मेगा कैंप में 13639 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। अक्तूबर के दूसरे मेगा कैंप में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए भीड़ रही। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 73 बूथों पर 16500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य के सापेक्ष 13639 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को इस महीने का दूसरा मेगा कैंप आयोजित किया गया। पहला मेगा कैंप पिछले सप्ताह एक अक्तूबर को आयोजित हुआ था। मेगा कैंप में सुबह से ही टीका लगवाने के लिए भीड़ रही। 18 साल से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीके लगाए गए। मेगा कैंप में लोगों का रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट यानि बूथ पर ही किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मेगा कैंप में 73 बूथों पर टीके लगाए गए। शासन की तरफ से 16500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 13639 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 8300 लोगों को पहली डोज व 5339 लोगों को दूसरी डोज लगी है। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 82.66 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़ाना ब्लाक के 15 बूथ और रेलवे अस्पताल शामली में कोवैक्सीन लगाई गई। जबकि बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नौ बूथ पर 18 से 44 साल के लोगों को और छह बूथ पर 45 प्लस के लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

शामली जिला अस्पताल में टीका लगाती महिला चिकित्सक

शामली जिला अस्पताल में टीका लगाती महिला चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed