फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पोलिंग पार्टियां नई मंडी से होगी रवाना, स्ट्रांग रूम बनेंगे, मतगणना होगी

पोलिंग पार्टियां नई मंडी से होगी रवाना, स्ट्रांग रूम बनेंगे, मतगणना होगी

Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां नई मंडी से होगी रवाना, स्ट्रांग रूम बनेंगे, मतगणना होगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। लोकसभा चुनाव 2019 की पोलिंग पार्टी कृषि उत्पादन मंडी स्थल से रवाना होंगी। जिले के सभी विधानसभाओं के मतदान की मतपेटी के लिए दुकानों में स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे।
सोमवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व आनंद शुक्ला, मंडी परिषद के उपनिदेेशक सहारनपुर प्रशासन पुष्प राज सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ भैसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल में पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होने और मतगणना के लिए नीलामी चबूतरों, स्ट्रांग रूम के लिए दुकानों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि चुनाव के लिए मंडी स्थल से मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। मतदान के बाद मतगणना भी मंडी स्थल पर होंगी। चुनाव की तैयारियों के लिए, कैराना, थानाभवन, शामली विधानसभा के स्ट्रांग रूम बनाने के लिए दुकानें अधिग्रहण की जाएंगी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने दस दिन पूर्व दुकानें अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। टीन शेड की मरम्मत, पानी, सफाई की व्यवस्था कराने के निर्देश मंडी अफसरों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन के अंतिम दिन बनेंगे मतदाता के वोट
शामली। डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दाखिल होने के अंतिम दिन तक नए वोट बनाने का काम चलेगा। मतदाता सूचियों को जिले की सभी विधानसभाओं के बीएलओ को भेज दी गई हैं। जिले की सभी विधानसभाओं के बीएलओ मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची को पढ़वा रहे हैं। जिसमें छूटे मतदाताओं को की वोट बनवाने, संशोधन कार्य चल रहा है। मतदाता अपना आयोग के पोर्टल पर जाकर आनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed