{"_id":"5c6c45c3bdec225334438b2f","slug":"131550599619-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजनाओं की जानकारी दी
कांधला। नि:स्वार्थ ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से क्षेत्र के गंगेरू गांव में केंद्र सरकार के खादी ग्राम उद्योग आयोग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही खादी ग्रामोद्योग द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी।
मंगलवार को गंगेरू गांव में नि:स्वार्थ ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से केंद्र सरकार के खादी ग्राम उद्योग आयोग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर का शुभारंभ खादी ग्राम उद्योग आयोग मेरठ के निदेशक एसके गर्ग ने किया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। योजनाओं का लाभ लेने के तरीके भी समझाएं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वरोजगार के माध्यम से भी लोक विकास में भागीदार बन सकते हैं। अपने आजीविका का बेहतर तरीके से पालन कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने बैंक से मिलने वाली सहायता के बारे में भी समझाया। साथ ही शिविर में पहुंचे बैंक अधिकारियों ने भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह, बहुउद्देशीय खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य एमएस चौहान, वरिष्ठ कार्यकारी सुुरेंद्र पाल सिंह, सहायक प्रशिक्षण अनिल कुमार, मनोहर सिंह, एलडीएम शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि ने बेरोजगारो को प्रशिक्षण देकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।