फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देहात में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

देहात में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
देहात में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
झिंझाना/थानाभवन/कैराना/बाबरी/गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। जिले के कस्बों और देहात में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

झिंझाना के एसडीएस कांवेन्ट स्कूल में चंद्र सिंह और राजकुमार रावल, अश्विनी शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेें प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, होली चौक पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद संगल, कस्बा इंचार्ज विकास कुमार और हरियाणा हज कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर खुर्शीद आलम, नगर पंचायत में मचेयरमैन नौशाद कुरैशी, थाने में एसएसआई रविन्द्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर प्रवीण कुमार, आर्य समाज मंदिर में प्रधान अशोक बहादुर, जय सीताराम किसान इंटर कोलज में प्रधानाचार्य रण सिंह ने ध्वजारोहण किया।
थानाभवन में थाने में प्रभारी संदीप बालियान, नगर पंचायत में चेयरपर्सन रफत परवीन, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, सामुदायिक चिकित्सालय में प्रभारी डाक्टर कांति प्रसाद, ब्लॉक में बीडीओ सुभाष चंद्र ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

कैराना में कोर्ट परिसर में जिला जज अलका श्रीवास्तव, तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी डाक्टर अमित पाल शर्मा, नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चेयरमैन हाजी अनवर हसन, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार, लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान और डाक्टर सपन गर्ग, गोगवान गांव स्थित गगन दीप पब्लिक स्कूल में भाजपा नेता अनिल चौहान ने तिरंगा फहराया। सेंट आरसी स्कूल में प्रधानाचार्य यशपाल पंवार, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डाक्टर चमन लाल, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राशिद अली चौहान ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी में जनता इंटर कालेज, झंडा चौक, भारत माता चौक, होली चौक, सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। बंतीखेडा विद्यालय में छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।
गढ़ीपुख़्ता के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व विधायक नवाजिश आलम मुख्य अतिथि रहे। शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, ग्राम खड़की प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान मोहनलाल, ग्राम पेलखा के प्राथमिक विद्यालय मेें ग्राम प्रधान अतुल कुमार, दा हिंदू गुरु इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नूर नवाज और प्रधानाचार्य वैभव गर्ग ने ध्वजारोहण किया।
जलालाबाद में नेशनल पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अबीद अहमद, एल्पाइन इंटर नेशनल में प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया, ग्रीन वैली में प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसैन, प्रबंधक प्रवीण कुमार सैनी, गुरु नानक कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक उपेंद्र गुप्ता और देवेंद्र आर्य, डीएवी स्कूल में प्रधानाचार्य चंदकीराम, विशिष्ट विद्या मंदिर में देवेंद्र शर्मा, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं नगर में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत नृत्य नाटिका आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल पर प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
कैराना में मदरसा नासिरुल उलूम अशरफिया में मौलाना मुर्सलीन व प्रबंधक कारी इसराइल, शामली रोड स्थित मदरसा अहसनुल उलूम में इकबाल हसन और हाजी खुरशेद, मदरसा इशतुल इस्लाम में प्रबंधक बरकतुल्ला अमीनी, जामिअतुस्सादह में प्रबंध संचालक मौलाना इरफान ने ध्वजारोहण किया। छात्र संगठन कैराना ने तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व अध्यक्ष वसीम, सुहेल, दानिश चौधरी, तनवीर, सलमान, सोहराब, प्रवेज, सद्दाम आदि मौजूद रहे।


शायरों और कवियों ने लूटी वाहवाही
कैराना। नगर पालिका में मुशायरे और कवि सम्मेलन का आयोेेजन किया गया। शमा रोशन चेयरमैन हाजी अनवर हसन, शायर कौसर जैदी ने की। शायर मोहम्मद रफी बिजनौरी ने कहा कि ‘ए खाके वतन तुझसे वही रिश्ता है हमारा मरकर भी जुदा होना नहीं तुझ से गंवारा’। बिलाल सहारनपुरी ने कहा कि ‘सदके जाऊ इसके मैं कुरबान इस पर जान है, सबसे अच्छा इस जहां में मेरा हिंदुस्तान है’ सुनाकर जमकर वाहवाही बटोरी। संचालन गुलजार जिगर देवबंदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed