फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले में बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, 550 करोड़ का लेन देन प्रभावित

जिले में बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, 550 करोड़ का लेन देन प्रभावित

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले में बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, 550 करोड़ का लेन देन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। केंद्रीय श्रम संगठनों औद्योगिक फेडरेशन समस्त यूनियन के आह्वान पर बैंकों के विलय का विरोध और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल रही। भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज और प्राईवेट बैंकों को छोड़कर राष्ट्रीयकृत बैंकों में लेनदेन पूरी तरह ठप रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों के दो दिन हड़ताल पर रहने से करीब 550 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। साथ ही पिछले दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के चेक क्लीयरिंग में फंस गए हैं।
बुधवार को जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में ताले लटके मिले। जिस कारण लेनदेन के लिए आए लोग वापस लौट गए। उधर, यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल सिंह राठी ने बताया कि कर्मियों द्वारा बैंक पूूरी तरह से बंद करा दिए गए। एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंकों समेत निजी बैंकों को छोड़कर सभी बैंकों में ताले लटके रहे। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर बैंकों की हड़ताल के कारण जिले में कई स्थानों में एटीएम भी धोखा दे गए। वहीं जिन एटीएम में पैैसे रहे। उनमें लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। शहर के हनुमान रोड स्थित स्टेट बैक के एटीएम की कनक्टीविटी गायब मिली। वर्मा मार्केट में इंडियन बैंक का एटीएम का शटर बंद रहने से ग्राहक मायूस हुए। उधर, पीएनबी के जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार का कहना है कि जिले में 110 बैंकों की शाखाएं हैं। जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और प्राइवेट बैंक खुले रहे। राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से दो दिन में करीब 550 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। पिछले दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के चेक क्लीयरिंग में फंसे रहे।
विज्ञापन


एलआईसी के कार्यालय खुले, कर्मचारी हड़ताल में शामिल
फोटो....
शामली। जिले की भारतीय जीवन बीमा निगम की दूसरे दिन कैराना-शामली की शाखाएं हड़ताल में शामिल रहीं। भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय तो खुले, मगर आफिसर और कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल रहे। पिछले दो दिनों में 45 लाख की प्रीमियम पालिसी जमा नहीं हो पाई है। दावा विभाग, ग्राहक सेवा, ऋण सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। मेरठ डिवीजन इंशोरेशन इंप्लाइज यूनियन यूनियन के अध्यक्ष राहुल सचिव राजेश जैन, सह सचिव सुनील विश्वकर्मा व कैराना शाखा के अध्यक्ष ओंकार सिंह आदि ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले में थानाभवन, जलालाबाद, बनत, गढ़ीपुख्ता शामली, कैराना समेत कई एलआईसी के प्रीमियम पोस्ट पर प्रीमियम पालिसी कार्य बंद रहा। कैराना-शामली एलआईसी शाखाओं के हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं बैंक कर्मियों की मांग
1. बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक के विलय का विरोध।
2. एक नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि नाकाफी।
3. बडे़ ऋण एनपीए हो रहे हैं। ऋण वसूली हेतु बड़े कानूनी प्राविधान किए जाए।
4. जानबूझकर ऋण चुकता न करने वाले पूंजीपतियों को कड़ी सजा का प्राविधान किए जाने और बैंकों में स्टाफ बढ़ाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed