फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कटिया हटाओ- कनेक्शन पाओ के तहत बिजली कनेक्शन होंगे वैध

कटिया हटाओ- कनेक्शन पाओ के तहत बिजली कनेक्शन होंगे वैध

Wed, 02 Jan 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कटिया हटाओ- कनेक्शन पाओ के तहत बिजली कनेक्शन होंगे वैध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पावर कारपोरेशन निगम डार्क जॉन में शामिल नलकूप व घरेलू बत्ती-पंखा आदि के ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं को ‘कटिया हटाओ और कनेक्शन पाओ’ के तहत अनियमित बिजली कनेक्शनों को नियमित करेगा। ऐसे नलकूप के उपभोक्ताओं को नियमित कनेक्शन कराने के लिए शपथ पत्र देना होगा।
बुधवार में पावर कारपोरेशन निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि डार्क जॉन में शामिल नलकूप के अनियमित बिजली कनेक्शनों को नियमित करने के लिए 28 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। अनियमित नलकूपों के कनेक्शनों की खंड के अधिशासी अभियंताओं द्वारा जांच की जाएगी। नियमित होने वाले नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और जुुर्माना वसूला जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य में ऐसे उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन कर दिया जाएगा। ऐसे निजी नलकूप उपभोक्ताओं का एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी पंजीकरण किया जाएगा। बकाया मूल धनराशि का तीस प्रतिशत जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के नलकूप, बत्ती, पंखा के शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 175 करोड़ बकाया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम ने जिले के शहरी व ग्रामीण बकायादार उपभोक्ताओं लिए एक मुश्त समाधान ओटीएस योजना 31 मार्च तक लागू की गई। योजना में घरेलू पंखा-बत्ती किलो वॉट व निजी नलकूप शत प्रतिशत ब्याज की छूट का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। कटिया हटाओ बिजली कनेक्शन पाओ के योजना में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में एक वोट एक किलो वॉट कनेक्शन का नियमितीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना का आम उपभोक्ताओं को बिजलीघर के 40 काउंटर व 150 जन सुविधा केंद्रों पर पंजीकरण कराना होगा। 22 नवंबर 2018 से पूर्व एक किलो वाट के बिजली कनेक्शन धारकों को 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस छूट का लाभ वाणिज्यकर के एक किलो वाट के उपभोक्ताओं का लाभ दिया जाएगा। जिले के हर बिजलीघर पर ग्रामीण क्षेत्र में अवर अभियंता व शहरी क्षेत्र मे एसडीओ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन शिविर लगाकर विद्युत समाधान शिविर लगाकर बिलो का रीवजन किया जाएगा। मौके पर जिले के अधीक्षण अभियंता मीटर नेकीराम, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता, द्वितीय खंड के सुधीर भारती, तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता जसमीर सिंह, चतुर्थ खंड के अधिशासी अभियंता एके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed