फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ब्जी की मंदी ने तोड़ी किसानों की कमर

ब्जी की मंदी ने तोड़ी किसानों की कमर

Tue, 27 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ब्जी की मंदी ने तोड़ी किसानों की कमर
सब्जी की मंदी ने तोड़ी किसानों की कमर
विज्ञापन

शामली। मंडियों में आवक बढ़ने से सब्जियों में जबर्दस्त मंदी आ गई है। कई सब्जियों के भाव तो दो से पांच रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। हरी सब्जियों की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई है। किसान परेशान हैं । उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है।
शहर की सब्जी मंडी में इन दिनों हरी सब्जियों की जबर्दस्त आवक है। लौकी, पालक, मूली, पपीता, बैंगन मेथी आदि हरी सब्जियां काफी अधिक मात्रा में आ रही है। आवक अधिक होने की वजह से माल के खरीदार नहीं मिल रहें हैं, जिस कारण सब्जियों के भाव में जबर्दस्त मंदी आ गई है। नतीजतन सभी के दाम तेजी से गिरे हैं। अब से एक सप्ताह पहले 15 रुपये बिकने वाला धनिया पांच से आठ रुपये किलो पर आ गया है। मेथी 12 रुपये से चार रुपये आ गई है। करीब करीब सभी तरह की सब्जियों का यही हाल है। आढ़तियों का कहना है कि इन दिनों हरी सब्जियां अधिक आ रही है, जबकि लिवाली उतनी ही है। मंदे में लिवाली भी कम हो जाती है इसी वजह से मंदा है। दूसरी सब्जियां भी काफी मंदी हैं। अगले कुछ दिनों तक यही मंदा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खर्चा भी पूरा नहीं होगा
गोहरनी के किसान सरदारा ने बताया कि उसने मेथी, पालक बोया है। इनके रेट इतने मंदे हैं कि मोटा नुकसान होता नजर आ रहा है। मेथी के तीन रुपये से चार रुपये किलो मांग रहे हैं। ऐसे में कहां से खर्चा पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें जो भाव है बेचना पड़ेगा
शामली के रेलपार निवास सरदारा ने बताया कि सब्जी ऐसी चीज है, खेत में तैयार होते ही बेचनी पड़ती है। भाव चाहे जो भी हो। मंडी में हरी सब्जियों की इतनी मंदी है कि इस बार लागत पूरी होती भी नजर नहीं आ रही। मोटा नुकसान होने का डर सता रहा है।

मजदूरी निकलनी भी मुश्किल
सब्जी मंडी में अपनी मेथी बेचने आए मुंडेट कला के किसान विनोद का कहना था कि उनकी मैेथी के तीन और चार रुपये किलो मिले हैं। वे चार लोग खेत किराए पर लेकर काम करते हैं। इन भाव में लागत तो दूर उनकी मेहनत की मजदूरी भी निकलनी मुश्किल है।
शामली मंडी के सब्जियों के थोक भाव
सब्जी भाव मंडी प्रति किलो
मेथी 3
पालक 4
मूली 2
बैंगन 4
गोभी 5
कच्चा पपीता 5
लौकी 5
धनिया 6-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed