फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम-एसपी का यमुना खादर में छापा

डीएम-एसपी का यमुना खादर में छापा

Sun, 18 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी का यमुना खादर में छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। डीएम और एसपी ने शनिवार को यमुना खादर के बसेड़ा गांव में रेत खनन प्वाइंट पर छापा मारा। खामियां मिलने पर तहसील टीम को चेताया। खनन प्वाइंट पर नाइट विजर कैमरे लगाने सहित कई निर्देश दिए ।
शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कैराना के यमुना खादर में बसेड़ा गांव में रेत खनन पाइंट पर छापा मारा। अधिकारियों ने वहां मौजूद खनन ठेकेदार के कागजों की जांच की। यमुना तट पर घूमकर खनन का जायजा लिया। डीएम को खनन पट्टे की सीमांकन के लिए मात्र एक ही पिलर लगा हुआ मिला। डीएम से कैमरों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि खनन प्वाइंट पर नाइट विजन कैमरा ही नहीं है। इस पर डीएम ने वहां मौजूद हल्का लेखपाल से भी जवाब तलब किया और नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि खनन प्वाइंट पर एक कैमरा उस स्थान पर लगाया जाए, जहां से रेत निकाली जाती है, जबकि दूसरा कैमरा वाहनों के आने-जाने वाले रास्ते पर लगाया जाए। कैमरे नाइट विजन होने चाहिए, जिससे रात की फुटेज भी देखी जा सकें कि खनन हो रहा है या नहीं। साथ ही, रॉयल्टी के साथ वाहन के नंबरों की भी जांच की जाए। प्वाइंट पर रजिस्टर रखना होगा, जिसमें वाहनों का रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन



कानूनगो ने साधी चुप्पी
डीएम के जवाब तलब करने पर कानूनगो सोहनपाल भी चुपचाप खड़े रहे। डीएम ने कहा कि पट्टा धारक यह सुनिश्चित कर लें कि खनन पट्टे पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक नियमानुसार खनन करने की अनुमति दी गई है। यदि नियम विरुद्ध अथवा रात्रि में खनन किया जाता है, तो ये संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमाकंन के पिलर गायब मिले
कैराना। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जाती रही है कि खनन ठेकेदार उनके खेतों से अवैध रूप से रेत खनन करते है। इसके चलते खनन पाइंट के सीमाकंन के लिए कानूनगो व हलका लेखपाल द्वारा पट्टे की पैमाइश करा कर तीन पिलर लगाये गये थे। दो पिलर गायब मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कानूनगो, हलका लेखपाल से तुरंत ही पैमाइश के आधार पर पिलर लगाने के निर्देश दिए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच करे
कैराना। डीएम ने कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह से कहा कि वो यहां पर कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद बार बार यहां आकर कैमरों की फुटेज चेक करें। फुटेज के आधार पर डंपरों का नंबर, समय और रॉयल्टी पर अंकित नंबर का रजिस्टर से मिलान करें। निरीक्षण के दौरान वे तहसील या खनन विभाग के संबंधित अधिकारी को अपने साथ लेकर आएं।

दो दिन पूर्व हुआ था वीडियो वायरल
दो दिन पूर्व एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें रात के समय पोकलेन मशीनों से रेत खनन होता नजर आ रहा था। डंफरों से रेत भरा जा रहा था। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ था कि ये वीडियो कहां का है।


निरीक्षण में मौके पर लगवाए गए पिलर गायब मिले हैं, जिस पर पट्टा धारक को नोटिस दिया जाएगा। दो दिन पहले की वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। पट्टा धारक को सूर्योदय से सूर्यास्त तक नियमानुसार खनन की अनुमति है। यदि नियम व मानक के विरुद्ध खनन किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश सिंह, डीएम शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed