{"_id":"5babd53c867a5537ba4064c1","slug":"131537987900-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल घोटाला को कांग्रेस कार्यकर्ता गांव- गांव तक पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल घोटाला को कांग्रेस कार्यकर्ता गांव- गांव तक पहुंचाए
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना होगा : सिंह
शामली। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेेस पार्टी का मौलिक संगठन हैं, जो जिले में मजबूती के साथ काम कर रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व राफेल घोटाले को गांव- गांव आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया।
बुधवार को बुढ़ाना रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह ने पहुंचकर जिला -शहर कांग्रेस व सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 मेें लोकसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सेवादल कार्यकर्ताओं को अपनी अहम भूमिका निभानी है। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए राफेल सौदा घोटाले को गांव गांव हर घर तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कांग्रेस सेवादल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में कांग्रेस सेवादल संगठन जिस शक्ति से काम करता था। मौजूदा दौर में भी कांग्रेस सेवा दल को मजबूत इरादे के साथ काम करना होगा। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा व कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष बाबू खान ने कहा कि कांग्रेस सेवादल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगली बैठक में कांग्रेस के जिला सेवादल प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, प्रवीण तरार, राजपाल सिंह एडवोकेट, ठाकुर लाखन सिंह, सुुुभाष हठवाल, सोमदेव सिंह, डॉक्टर राजीव कुमार वशिष्ठ, ओमवीर उपाध्याय, लोकेश राणा, प्रवीण पांचाल, सलामत, फरमान, विजेंद्र पाल वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार जैन, मोहम्मद हनीफ, सुरेंद्र सरोहा, पंकज शर्मा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।