{"_id":"5b9aacd9867a557ea274d30d","slug":"131536863449-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषित, वंचित और गरीबों के हक में योजना चला रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषित, वंचित और गरीबों के हक में योजना चला रही सरकार
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दलित, गरीब, पिछड़ा वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। शोषित और वंचितों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर तथा राज्य अनुसूचित आयोग की सदस्य साध्वी गीता वाल्मीकि ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की कलम और शिक्षा ऋषि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रेरणा से समाज शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। भाजपा सरकार ने गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की, जिनमें उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएं शामिल है। सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों की भर्ती निकालेगी। उन्होंने कहा कि देश का नव निर्माण, उपलब्धि एवं सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में ही संभव है।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। भाजपा ने गरीबों के कल्याण की सर्वाधिक योजनाएं चलाई है। क्षेत्रीय मंत्री डाक्टर रवि प्रकाश ने कहा कि दलित समाज हमेशा हिन्दू और हिंदुत्व का रक्षक रहा है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र जाटव, प्रदेश मंत्री दीपक चंद्रा, क्षेत्रीय मंत्री डाक्टर रवि प्रकाश, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन वाल्मीकि, अजय संगल, सर्वसेवक चंद्रवाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा का भी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमदत्त गहलोत और संचालन कवि प्रदीप मायूस ने किया। इस दौरान अरुण संगल, अतुल बंसल, अनुराग शर्मा, ब्रिजेश वाल्मीकि, दीपक चंद्रा कैराना, देवेंद्र धींगान, अशोक पारचा, श्रवण पारचा, धीरज पारचा, सज्जन कुमार, धीरध्वज, पातीराम, रवि गहलोत, आनंद चंचल, राजकपूर, सुभाष प्रधान, राजू, श्याम, आकाश, जोगराज और विमल कुमार आदि उपस्थित रहे।
जाति प्रमाण पत्र बनवाने को दिया ज्ञापन
शामली में गौशाला रोड बस्ती में रहने वाले लोगों ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वह सिनौढ़िया जाति से है, जो अनुसूचित जाति में शामिल है। इसके बावजूद उनके समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं, जिस कारण सैकड़ों परिवारों के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित हैं। ज्ञापन देने वालों में विजय कल्याण, सन्यासी कल्याण, संजीत, राजू, पोतीराम, मनोज आदि शामिल रहे। उधर, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र धींगान ने ज्ञापन देकर संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी कराने, स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए 150 सफाई कर्मियों की भर्ती कराने, ठेका व्यवस्था पर कार्य करने वाले कर्मियों को संविदा सफाई कर्मी के बराबर वेतन दिलाने, सफाई कर्मी की भर्ती में सिर्फ वाल्मीकि समाज से ही चयन करने, 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान दर्ज मुकदमों को खारिज कराने की मांग की।