फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली रोडवेज बस डिपो की भूमि पट्टे पर ली जाएगी

शामली रोडवेज बस डिपो की भूमि पट्टे पर ली जाएगी

Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस डिपो की भूमि  पट्टे पर ली जाएगी
शामली रोडवेज बस डिपो की भूमि पट्टे पर ली जाएगी
विज्ञापन

शामली। आखिर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय ने यूपी रोडवेज के शामली डिपो की कार्यशाला की भूमि का पट्टे पर दिए जाने की अनुमति दे दी है। पिछले तीन सालों से रोडवेज डिपो की भूमि को लेकर जिला प्रशासन और यूपी रोडवेज के अफसरों के बीच विवाद चल रहा था। फतेहपुुर गांव की नौ बीघा भूमि शामली रोडवेज के नाम खसरा-खतौनी में दर्ज होने के बाद डिपो की स्थापना का रास्ता साफ हो गया।
पिछले चार दशकों से राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली डिपो को भूमि नहीं मिलने से अधर में लटका हुआ था। तीन साल पूर्व शामली रोडवेज डिपो की स्थापना के लिए मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव पंचायत ने नौ बीघा भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने निगम को व्यावसायिक मानकर भूमि खरीदने के लिए 47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करके बैनामा करने की जिम्मेदारी उत्तर पदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दी थी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसरों ने जिला प्रशासन को 47 लाख रुपये की धनराशि जिला कोषागार में जमा कराई थी। जिला प्रशासन ने फतेहपुर गांव की नौ बीघा भूमि पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को कब्जा करके अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर शामली रोडवेज डिपो की भूमि का बैनामा करने का अनुुरोध किया था। जिला प्रशासन ने इस भूमि का बैनामा करने से इंकार कर दिया था। सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम ने शामली डिपो की भूमि विवाद का मामला निगम के लखनऊ मुख्यालय के प्रबंध निदेशक, विशेष सचिव के पास भेजकर डिपो की भूमि की जमा कराई 47 लाख रुपये की धनराशि जिला प्रशासन से वापस दिलाए जाने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक में यह मामला उठाया, मगर जस का तस रहा। मामला प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष गूंजा था। परिवहन राज्यमंत्री ने व्यापारियों को रोडवेज डिपो की भूमि का विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया था। परिवहन निगम के सहारनपुर के आरएम मनोज पुंडीर ने शामली रोडवेज डिपो की भूमि का पट्टे पर दिए जाने की अनुबंध प्रक्रिया को एआरएम शामली को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में एआरएम शामली मनोज वाजपेयी डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह से शीघ्र मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर का शामली डिपो की भूमि को पट्टे पर दिए जाने का पत्र मिला है। आरएम के पत्र पर फतेहपुर गांव की नौ बीघा भूमि को शामली रोडवेज डिपो के नाम खसरा खतौनी में दर्ज करने की कार्रवाई हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शामली रोडवेज डिपो निर्माण के लिए बजट उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बजट मांग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed