{"_id":"5a79f8524f1c1b410b8b773a","slug":"131517942866-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 49 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 49 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की पहली पाली में हाई स्कूल गृह विज्ञान व इंटर साहित्यिक हिंदी और द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। जिसमें कस्बे में 782 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में 49 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जिसमें हाईस्कूल गृह विज्ञान में 259 छात्राओं में से 247 उपस्थित रही। इसके अलावा हिंदी साहित्यिक में 13 में से 12 ने परीक्षा दी है। दूसरी पाली में इंटर सामान्य हिंदी प्रथम में 510 में से 474 परीक्षार्थी उपस्थित रहे है। पहले दिन की परीक्षा में निरीक्षण करने पहुंचे कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर व पर्यवेक्षक जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की साथ ही साफ सफाई देखकर अच्छा कार्य बताया है। प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने बताया की कॉलेज में सभी परीक्षा अनुशासन में रहकर नकलविहिन कराना उनका कर्तव्य है। किसी भी नकलची छात्र को नकल नही करने दी जाएगी।