फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रालोद ने किया कार्यकारिणी का गठन

रालोद ने किया कार्यकारिणी का गठन

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रालोद ने किया कार्यकारिणी का गठन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी का सोमवार को गठन कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों से पार्टी हित में कार्य करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। इस दौरान पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, अनिल चौहान, ऋषिराज राझड़, देशराज भनेडा, मुकेश सैनी, कंवरपाल मालेंडी, चंद्रवीर निर्वाल, जावेद अख्तर, देेवेंद्र तोमर, बिजेंद्र मलिक, शेर मोहम्मद, सुनील मलिक, सर्वेश सिंभालका, प्रवीण भैंसवाल, जगबीर फौजी, कृष्णपाल मलिक, सनोज चौधरी और सुनील मतनावली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि नई कार्यकारिणी में जगमेर सिंह, शेर मोहम्मद, रविंद्र सिंह और पप्पू प्रधान को जिला उपाध्यक्ष, सुनील मलिक, विक्रांत जावला, नरेश मलिक और नीरज कुमार को जिला महासचिव, सुरेंद्र सिंह, सौदान सिंह, सनोज चौधरी, डॉ. मुबारक अली, यशपाल सिंह और सोमपाल सिंह को जिला संगठन मंत्री, उपेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, वैभव प्रकाश गोयल, बाबूराम प्रधान, सतीश कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह और धर्मपाल सिंह को जिला प्रचार मंत्री, सुनील मलिक को कोषाध्यक्ष, रजनीश कोरी प्रेस प्रवक्ता, रामकुमार वर्मा को विधि सलाहकार और सर्वेश कुमार को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 21 लोगों को जिला सचिव, 29 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। वहीं, पंकज कुमार कालखंडे को शामली ब्लाक अध्यक्ष, विनोद पंवार को कांधला ब्लाक अध्यक्ष, मतलूब हसन को कैराना ब्लाक अध्यक्ष, विनोद कोरी ऊन ब्लाक अध्यक्ष और इरफान राव को थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। नगर अध्यक्षों में शामली से देवानंद गौड, कांधला से मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, कैराना से इनाम अली, ऊन से राजेंद्र सिंह, थानाभवन से महबूब मियां, एलम से सत्यवीर, जलालाबाद से वसीउल्ला खान, बनत से पवन राणा और झिंझाना से अहसान मियां को नगराध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed