{"_id":"59fb66ad4f1c1b86698b917e","slug":"131509648045-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कांड: जांच टीम को मिले कुल 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कांड: जांच टीम को मिले कुल 3
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
केंद्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की जांच टीम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच रिपोर्ट में अभी तक 383 लोग गैस रिसाव से प्रभावित सामने आए हैं। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हालांकि अभी टीम की जांच पूरी नहीं हुई है। टीम ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
सर शादीलाल शुगर मिल डिस्टलरी यूनिट के बायोगैस प्लांट से गैस रिसाव के कारण 10 अक्तूबर को बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल और बालिका इंटर कॉलेज के करीब 300 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए थे। इस मामले की जांच करने के लिए दिल्ली से केंद्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की टीम शामली में आई हुई है। टीम ने मोहल्ला दयानंदनगर में जाकर घर-घर जाकर सर्वे किया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 110 बच्चे ही अस्पताल में भर्ती कराए गये थे, जबकि जांच टीम द्वारा घर-घर जाकर कराए गए सर्वे में नए लोग भी सामने आए हैं। टीम के सर्वे में कुल 383 लोग गैस से प्रभावित मिले हैं। बताया जाता है कि इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी है, जिनको नौ अक्तूबर की रात में ही परेशानी प्रारंभ हो गई थी। गैस कांड से लोगों क्या क्या परेेशानी हुई इस बात का भी जिक्र रिपोर्ट में किया जा रहा है। सर्वे में सामने आया कि मुंह कड़वा होना, सांस लेना, उल्टी होने की समस्या मुख्य रूप से सामने आई है। इसके अलावा बच्चों में कक्षा आठ से लेकर 12 तक के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। बृहस्पतिवार को भी टीम पूरा दिन डाटा की एंट्री करने में लगी रही। सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने बताया कि अभी टीम अपना डाटा फीड कर रही है। डाटा फीड करने के बाद ही जांच रिपोर्ट का विश्लेषण होगा और उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर अपने अधिकारियों को भेजी जाएगी।