{"_id":"59ad9f714f1c1b0b278b52ca","slug":"131504550769-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली ब्लाक में तीन दिवसीय अंतोदय मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली ब्लाक में तीन दिवसीय अंतोदय मेले का शुभारंभ
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शामली ब्लाक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। सीडीओ ने गरीबी उन्मूलन व ग्राम विकास में प्रधानों से सहयोग मांगा है।
सोमवार को दोपहर एक बजे शामली विकासखंड कार्यालय परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ सीडीओ रेणु तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला पहनाकर किया। सीडीओ रेणु तिवारी ने कहा कि मेले का मकसद सिर्फ गांवों में सरकारी योजनाओं को लागू कराना है। गांवों में गंदगी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कृष्णा नदी पर अवैध कब्जे हटाने के लिए सहयोग करने का ग्राम प्रधानों से आह्वान किया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि 16 सितंबर से 45 दिनों के लिए गलघोंटू, मुंहपका, खुरपका का अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर पशु चिकित्सा विभाग की टीम तीन लाख 71 हजार पशुओं का टीकाकरण करेगी। पशुपालन विभाग की योजना कामधेनु डेयरी, मुर्गी पालन की ग्रामीणों की जानकारी दी। डीडीओ बलराम कुमार ने ग्रामीण योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ बालेश्वर प्रसाद ने आभार प्रकट किया। अंत्योदय मेले में एडीओ बिजेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण अनिल गुप्ता, ग्राम प्रधान संगठन के प्रधान डाक्टर योगेंद्र सिंह, भनेड़ा के प्रधान सुशील कुमार, कर्मवीर बुटराड़ी, सोमपाल सिंह, हाथी करौंदा के प्रधान सरवीर, कुड़ाना का प्रधान पुत्र समेत कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
संजय कुमार ने कार्यभार संभाला
शामली। शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वत: रोजगार के उपायुक्त के रूप में संजय कुमार की शामली में नई तैनाती की है। वह इटावा से प्रोन्नत होकर आए हैं। सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में स्वत: रोजगार के उपायुक्त के रूप में संजय कुमार ने विकास भवन कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शामली जिला बनने के बाद विकास भवन में छह सालों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वत: रोजगार के उपायुक्त का पद खाली चल रहा था।