{"_id":"59a074624f1c1b5d0c8b4b42","slug":"131503687778-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
बुखार के चलते किशोर की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
शामली कोतवाली के गांव लिसाढ़ निवासी रफीक काफी समय से कांधला क्षेत्र के गांव जिड़ाना में परिवार के साथ रह रहा है। बताया कि मंगलवार सुबह उसके बेटे सावेज (12) को बुखार हो गया। उपचार कस्बे के एक निजी अस्पताल में कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार सुबह शामली ले गए। वहां पहुंचने पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया और दोपहर में उसकी मौत हो गई। उधर, गांव जिड़ाना के लोगों का कहना है कि पीने के योग्य पानी नहीं मिल रहा है। पानी की निकासी न होने के कारण बस्ती में जलभराव रहता है। कई बार कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बस्ती में लगातार गंदगी व पानी की समस्या के चलते लोगों में बीमारियां फैल रही है। जिसके कारण कई लोग बुखार के साथ ही अन्य कई बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं।