फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप

अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप
कांधला।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कई बार अल्टीमेटम के बाद कई स्थानों से अतिक्रमण हटाने का कार्य व्यापारियों ने स्वयं ही शुरू कर दिया है।
नगर पालिका परिषद में प्रशासक नियुक्त होने के बाद अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने पालिका कर्मियों को अतिक्रमण, जल व भवन कर बकाया को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसका व्यापक स्तर पर प्रभाव देखने को मिला है। पालिका परिषद ने पूरे नगर में लाउड स्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर किए अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों को सचेत किया और दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश दिए थे। रविवार को पालिका प्रशासन की अतिक्रमण को लेकर दी गई हिदायत का साफ प्रभाव देखने को मिला। रेलवे रोड निकट नाले पर बनाए खोखों को व्यापारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर हटाए जा रहे है। साथ ही बस स्टैंड के निकट भी कुछ व्यापारियों के अपने अतिक्रमण को सड़क के दायरे से अलग कर लिया है।

प्रशासक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने पालिका टीम को साथ लेकर नगर के सभी मार्गों का भ्रमण कर व्यापारियों को समय रहते अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण को लेकर दिया समय पूरा हो चुका है। जिन लोगों ने अपने अतिक्रमण को नहीं हटाया है पालिका प्रशासन पुलिस को साथ लेकर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed