{"_id":"59481fa94f1c1bde588b45bb","slug":"131497898921-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान शुरू
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस पर शुरू होगा स्वच्छता अभियान
कैराना।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सोमवार को भारतीय योग संस्थान कैराना ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर कैराना के प्रांगण में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।
भारतीय योग संस्थान कैराना के संस्थापक मोहन लाल ने बताया कि योग दिवस पर हम योग के द्वारा तन को स्वस्थ रखेंगे, वही हमें अपने आसपास व शहर को भी स्वच्छ रखना है। संस्थान के क्षेत्रीय प्रधान सहंसरपाल सैनी व क्षेत्रीय मंत्री शैलेंद्र चौधरी ने स्वच्छता की आवश्यकता को साधकों को बताया। योग दिवस संयोजक संजय राजवंशी ने स्वच्छ व हरा भरा शहर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मोहन लाल सहंसरपाल सैनी, शैलेंद्र चौधरी, संजय राजवंशी, वीरेन्द्र सैनी, प्रदीप सैनी, विजयपाल, डाक्टर जमील, विजेंद्र, हर्षित, जयकरण, रामकिशन आदि ने झाड़ू लगाकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
योगाभ्यास किया गया
कैराना। गांव डूंडूखेड़ा में सोमवार को योगाभ्यास किया गया तथा सफाई अभियान चलाया गया। 21 जून को भारतीय जनता पार्टी कंडेला मंडल व पंतजलि योग समिति के तत्वावधान में योग दिवस पर शिव मंदिर के सत्संग भवन में योग किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता नरेश कुमार व गांव प्रधान राजपाल सिंह करेंग।े प्रदीप कौशिक योग मंडल प्रमुख के रूप में रहेंगे। साहब सिंह, धर्म सिंह, विजयपाल, बाबूराम, नवदीप कौशिक, अंगूरी, गुड्डी आदि मौजूद रहे।