फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1310 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1310 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 29 Jul 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 29 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
1310 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs
शामली बरखंडी रोड पर   अर्बन अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्
शामली/ऊन। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। आरोग्य मेलों में 1310 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आए। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभाथियों के 113 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में मरीजोंं की भीड़ रही। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी में 48 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान सात लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर 61 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। यहां पर छह लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 496 पुरुष, 611 महिला और 203 बच्चों का उपचार किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 113 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान आरोग्य मेले में 26 मरीजों की जांच कर दवा दी गई जबकि पिंडोरा पीएचसी पर 11 मरीजो की जांच कर दवा दी गई। गर्मी के कारण ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त, बुखार, खांसी, नजला और खाज खुजली से पीड़ित आए। डॉ. शिवानी ने बताया कि गर्मी के बढ़ने से बीमारी बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज डायरिया, खांसी, नजला, जुकाम व खाज खुजली के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed