{"_id":"5eecfded8ebc3e42f4415ad8","slug":"13-new-corona-positive-found-in-shamli-shamli-news-mrt4872268158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शामली मोहल्ला पटेल नगर स्थित हॉटस्पॉट
- फोटो : SHAMLI
शामली में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव
शामली। जनपद शामली में कोरोना पॉजिटिव के 13 और नए केस मिले है। इनमें कोरोना संक्रमित दो लोगों के परिवार के आठ सदस्य पहले से क्वारंटीन सेंटर में है जबकि तीन लोग एक परिवार के हैं। दो लोगों के रेंडम सेंपल लिए गए थे। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
शुक्रवार को मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मची हुई है। अधिकारियों के मुताबिक नए केस में चार शामली के माजरा रोड के एक ही परिवार के सदस्य है। ये 13 मई को शामली में सुभाष चौक निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के मायके के परिवार के सदस्य बताए गए हैं और क्लोज कांटेक्ट में होने के कारण उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा हुआ था। इसके अलावा चार कोरोना पॉजिटिव एक परिवार के हैं और कस्बा कांधला के निवासी है। इनके परिवार का एक युवक सर्दी, खांसी और सांस में परेशानी होने पर 14 जून को सीएचसी शामली में उपचार कराने पहुंचा था। लक्षणों केे देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया था। मेरठ में कोरोना की जांच में उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने परिवार के सैंपल लेकर क्वारंटीन सेंटर में रखा हुआ था। कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रेंडम सैँपल लिया गया। उसके सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक नया केस शामली के मोहल्ला दयानंद नगर में मिला है। कोरोना पॉजिटिव महिला है। महिला और उसका पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। दोनों 14 जून को अपने घर आए थे। 16 जून को इनका सैंपल लेकर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया गया था।
इसके अलावा शामली क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के तीन सदस्य के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया गया है कि इनके परिवार का 65 वर्षीय वृद्ध किसी अन्य बीमारी से पीड़ित था। उसका उपचार कराने के लिए दिल्ली ले गए थे। वहां पर उसका कोरोना की जांच को सैंपल लिया गया था और मेरठ भेज दिया था। 13 जून को मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। दो दिन बाद दिल्ली से उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम ने उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। आज आए सभी पॉजिटिव लोगों के सैंपल 16 जून को लिए गए थे।
विज्ञापन
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिले है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

ामली मोहल्ला शांति नगर स्थित हॉटस्पॉट सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI