फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 examination centers built for UP Police recruitment examination in the district

Shamli News: जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बने 13 परीक्षा केंद्र

Sat, 03 Aug 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 03 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
13 examination centers built for UP Police recruitment examination in the district
शामली। जनपद में होने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बोर्ड के निर्देशानुसार इस बार केवल राजकीय और एडेड इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों व इंजीनियरिंग संस्थानों को ही परीक्षा केेंद्र बनाया गया है। जनपद से बोर्ड को 13 परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी गई है। वहीं सभी का टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी भर्ती यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में केंद्रों का निर्धारण कर बोर्ड को सूची भेज दी गई है। बोर्ड के निर्देशों के चलते इस बार परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी न हो जिसके चलते कोई भी प्राईवेट संस्थान को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस बार केवल राजकीय और एडेड कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जनपद में होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर जनपद से 13 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं केंद्र बनाने में कोई भी लापरवाही न हो इसको लेकर पुलिस महानिरीक्षक भर्ती बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ 27 जुलाई को वीडियो कांफ्रेसिंग कर सभी भेजे गए केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने के भी निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद डीआईओएस ने जनपद में स्थलीय निरीक्षण के लिए दो-दो सदस्यीय की तीन टीमे गठित कर निरीक्षण कराया गया है। टीम में सीमा वर्मा, पूजा मलिक, पुनित कुमार, संजय कुमार, डाक्टर अमित मलिक व अशोक कुमार ने दिए गए केंद्रों की सूची के अनुसार सभी केंद्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, सक्रियता, स्ट्रांग रूम की स्थिति, उपयुक्त फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बिंदूवार जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम के समक्ष 29 जुलाई को पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्रों की सूची तैयार कर भेज दी गई है, वहीं टीम बनाकर सभी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी कराया जा चुका है। जनपद में नकलविहीन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। पांच दिन परीक्षा होनी है।
-जेएस शाक्य, डीआईओएस।
-जनपद में बने परीक्षा केंद्रों की सूची
1-वीवी इंटर कॉलेज शामली।
2-राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली।
3-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली।
4-बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली।
5-राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली।
6-राजकीय महिला पॉलीटेक्निक शामली।
7-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामली।
8-श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला।
9-हिंदू इंटर कॉलेज कांधला।
10- राजकीय महिला पीजी कॉलेज कांधला।
11-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना।
12-विजय सिंह पथिक पीजी कॉलेज कैराना।
13-एमएमआईटी पॉलीटेक्निक जसाला शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed