फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 complaints resolved in Sampoorna Samadhan Diwas

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 13 शिकायतों का निस्तारण

Sun, 22 Jun 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 22 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
13 complaints resolved in Sampoorna Samadhan Diwas
शामली/ऊन। तीनों तहसीलों, शामली, कैराना, ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तीनों स्थानों पर 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के समक्ष पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, पूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, बैंक, ब्लाॅक ऊन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का ही मौके पर ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील शामली में एडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अपर जिलाधिकारी के समक्ष 49 शिकायती पत्र निस्तारण हेतु रखे गए। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 4 शिकायत का निस्तारण किया। मौके पर एडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed