{"_id":"6470fc703599e295790ab4c7","slug":"129-youths-were-selected-in-the-employment-fair-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3490-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रोजगार मेले में 129 युवाओं का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रोजगार मेले में 129 युवाओं का हुआ चयन
Sat, 27 May 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
थाना भवन खण्ड विकास कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में चयनित युवक युवतियो के साथ पूर्व मंत्री स
शामली, थानाभवन। खंड विकास कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में आई दस कंपनियों ने 129 युवक, युवतियों को चयनित किया। चयनित युवाओं को ऑफर लैटर देते हुए पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पहले रोजगार पाने के लिए युवाओं को भटकना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण रोजगार घर बैठे ही मिल रहा है।
शुक्रवार को ब्लॉक पर रोजगार मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार ने जन उपयोगी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ बिना किसी बिचौलिए के आम आदमी को सीधे मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड, मनरेगा योजना, निशुल्क राशन वितरण, वृद्ध विधवा निराश्रित योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के भी घर बैठे अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेले लगाए जाते हैं।
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने मेले में आई कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिल कर कंपनी संंबंधि जानकारी भी ली। जिला सेवा योजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया मेले में नौ कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जानकारी दी। जिसमें रुमीनेटिव स्टाफिंग, तेजस ग्रेट ग्लोबल, टीडीएस प्लेसमेंट, एजूब्रिज लर्निंग, रामाया हेल्थकेयर, एलआईसी व नवभारत फर्टिलाइजर आदि कंपनियों ने तकनीकी सहायक, सुपरवाइजर, सहायक प्रबंधक, असेंबली ऑपरेटर, आईटीआई से संबंधित व्यवसायों के अप्रेंटिसशिप लिए साक्षात्कार के माध्यम से 129 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में 332 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के नोडल अधिकारी जहीर आलम, अंकित यादव कौशल विकास योजना, बीडीओ अजय कुमार, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कौरी, महारानी लक्ष्मीबाई औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभिषेक सैनी, जावेद, बबलू कुमार, योगेश प्रताप, राजेश कुमार कैराना, मुकेश पराशर आदि मौजूद रहे।